बड़ा बदलाव! संजू सैमसन के जाने से खाली हुई जगह, 24 वर्षीय रियान पराग को मिली RR की कमान

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने 24 वर्षीय रियान पराग को बनाया टीम का नया कप्तान


नई दिल्ली, 13 फरवरी। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के लिए रियान पराग को अपना नया कप्तान बनाया है। यह घोषणा पूर्व कप्तान संजू सैमसन के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में ट्रेड होने के बाद हुई है, जिसके साथ उनके चार सीजन के कार्यकाल का अंत हो गया।

साल 2008 से अब तक कुल 7 कप्तानों ने राजस्थान रॉयल्स को लीड किया है। एक खिताब जीतने के बाद इस फ्रेंचाइजी ने छह बार नॉकआउट में प्रवेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई और भारतीयों ने ही इस टीम की कमान संभाली है।

रियान पराग लीडरशिप रोल से वाकिफ हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में बतौर स्टैंड-इन कैप्टन अपना रोल निभाया है। जब पराग ने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को लीड किया, तो वह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में सबसे युवा कप्तान और आईपीएल में कुल मिलाकर पांचवें सबसे युवा कप्तान बने थे। आईपीएल 2025 में रियान पराग ने 8 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें दो जीत और छह हारे। अब आईपीएल 2026 के लिए पराग फुल-टाइम कैप्टन का रोल निभाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स की लीडरशिप की कहानी दिवंगत शेन वॉर्न से शुरू हुई, जिन्होंने 2008 में एक युवा और कम अनुभवी टीम को पहला आईपीएल खिताब जिताया। साल 2008 से 2011 के बीच चार सीजन में वॉर्न ने 56 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की, जिसमें 31 मुकाबले जीते।

राहुल द्रविड़ 2012 में कप्तान बने। द्रविड़ ने रॉयल्स को 2013 में तीसरे स्थान पर पहुंचाया और उस साल चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचाया। इस दौरान 40 में से 23 मैच जीते।

इसके बाद कप्तानी शेन वॉटसन के हाथ में आई, जिन्होंने साल 2015 में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया, जिसके बाद अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2018 में टीम को चौथे स्थान पर पहुंचाया और फिर स्टीव स्मिथ ने कमान संभाली, जिन्होंने 27 में से 15 मैच जीते।

संजू सैमसन ने साल 2021 में कप्तानी संभाली और कुल जीत के मामले में फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान बने। उन्होंने 67 मैचों में टीम को लीड किया और 33 में जीत दिलाई। इस दौरान राजस्थान को 2022 में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,575
Messages
6,607
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top