कानून व्यवस्था पर तेजप्रताप यादव के तीखे तेवर: बिहार सरकार को घेरा, बोले- 'अपनी जिम्मेदारी से मत भागिए!'

बिहार सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत: तेजप्रताप यादव


पटना, 13 फरवरी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था को ठीक करे।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सख्त कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक रहे।

बिहार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज को लेकर जब तेज प्रताप यादव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सब जवान हैं। वे जवान हैं। हम भी जवान हैं। सबको आगे बढ़ना चाहिए और क्या कह सकते हैं।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स प्लेटफॉर्म से पोस्ट कर प्रदेश की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला किया है।

पोस्ट में लिखा कि पटना के दानापुर में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में लाश एम्स गोलंबर के पास कोचिंग के निकट मिली। परिवार ने दुष्कर्म के बाद चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। लचर सरकार के कारण बिहार में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति या पेशेवर अपराधी में अब कानून और पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।

दूसरे पोस्ट में बिहार से गायब हो रहे बच्चे का जिक्र करते हुए लिखा कि बिहार के बच्चे क्यों गायब हो रहे हैं और कहां जा रहे हैं। बिहार के लगातार अपहरण हो रहे बच्चे, जो किसी घर की सारी खुशियां हैं, उनको एक संख्या मात्र मान लिया गया है। अपराधी भी अब जान चुके हैं कि नाकारी सरकार एक लाश बन चुकी है और नीतीश सरकार में बिहार पुलिस के अधिकारियों का सारा समय तो हर थाने और पोस्ट से हुई घूसखोरी, उगाही और वसूली का लेखा-जोखा रखने, बंदरबांट करने और ऊपर पहुंचाने में ही चला जाता है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top