`मेरे रोमियो!` शाहिद की `ओ रोमियो` रिलीज पर मीरा ने लुटाया प्यार, लिखा- 'तुम हो और वही हो!'

'मेरे रोमियो...' शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' रिलीज के दिन मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार


मुंबई, 13 फरवरी। शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म की कहानी को लेकर पहले विवाद था और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन कहानी को हुसैन उस्तरा से प्रेरित न बताकर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी। अब रिलीज के दिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है।

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हो रही फिल्म में लीड रोल शाहिद कपूर निभा रहे हैं, और रिलीज के दिन मीरा कपूर ने अपने पति के लिए शानदार नोट लिखा है और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। अपनी और शाहिद की रोमांटिक फोटोज पोस्ट कर मीरा ने लिखा, "मेरे रोमियो, जब वो पूछे, “मैं हूं कि हूं नहीं?”, तो याद रखना, तुम हो और वही हो जो अथक है, अविश्वसनीय प्रतिभा का धनी है, जिसकी आंखें हजारों शब्द बयां करती हैं, और जिसका दिल हमेशा सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता है क्योंकि जो तुम्हें थामे हुए है, वही प्रकाश है। अब चमकने का समय है। तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।"

पोस्ट से साफ है कि मीरा को शाहिद और फिल्म दोनों से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि साल 2019 में अभिनेता ने फिल्म 'कबीर सिंह' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, लेकिन बाद की सभी फिल्में औसत रही थीं। अब ‘ओ रोमियो' सिनेमाघरों में अनुभव करने के लिए तैयार है। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 फरवरी तक 1.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो भारत में होने वाले 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट 11 जनवरी तक बिक चुके हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार हो रही है। सबसे ज्यादा टिकट्स दिल्ली-एनसीआर में बिक रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग कर सकती है। बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें शाहिद कपूर बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म दर्शकों को 'कबीर सिंह' वाली वाइब दे सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top