"मंगलराज से बेहतर जंगलराज" बयान पर मंत्री सुमन का पलटवार: "लालू राज में अपराध का था अलग विभाग"

लालू यादव की सरकार में अपराध के लिए एक अलग विभाग हुआ करता था: संतोष सुमन


पटना, 12 फरवरी। बिहार का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उनके 'मंगलराज से बेहतर जंगलराज' वाले बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को उन पर निशाना साधा और लालू सरकार के वक्त की घटनाओं को याद करने की सलाह दी।

संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "अब्दुल बारी सिद्दीकी पुराने और काबिल सदस्य हैं। वे भी जानते हैं कि अपराध कब हुआ। जिस जमाने में उनकी सरकार थी और सत्ता में लालू यादव और राबड़ी देवी थे, उस समय अपराध एक अलग उद्योग था। इसके लिए अलग विभाग हुआ करता था।"

उन्होंने कहा, "छोटी-मोटी घटना हमारी सरकार में होती है, हम इससे इनकार नहीं करेंगे। हमारी सरकार तत्पर और सक्षम है। कोई भी अपराध होता है, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जो भी अपराधी और दोषी होते हैं, उनके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई होती है, लेकिन उनके जमाने में सत्ता पोषित अपराध होता था। अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त था। सिद्दीकी को इस पर जवाब देना चाहिए।"

संतोष कुमार सुमन ने सदन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सरकार द्वारा प्रस्ताव लाने के विचार को सही ठहराया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने जिस तरह से टिप्पणी की है, वह देशविरोधी है। लोकतंत्र में कोई पक्ष में हो या फिर विपक्ष में हो, सभी की जिम्मेदारी है कि देश के गौरव को बढ़ाना है। ऐसी कोई बात नहीं करना है जिससे देश की अस्मिता खतरे में पड़े, लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह से टिप्पणी की है, वह देशविरोधी है।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी सरकार और नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन वे देश की आलोचना कर रहे हैं। देश के बाहर भी जाकर ऐसी बात कर रहे हैं और देश की अस्मिता पर सवाल उठा रहे हैं तो ऐसे सांसदों पर सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,382
Messages
16,419
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top