यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा का महाकुंभ शुरू, 75 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों का भविष्य दांव पर

यूपी पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू, 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही परीक्षा


लखनऊ, 14 मार्च। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जा रही है। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर भीड़ देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) के अनुसार इस भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत सभी उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस बल को भी तैनात किया गया है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। शहर में प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे अभ्यार्थियों को कोई परेशानी न हो।

रायबरेली जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद में प्रत्येक पाली में लगभग 3600 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को सुचारू और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद है।

वहीं हमीरपुर जिले में चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज कुछेछा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

वाराणसी में भी 46 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां कुल 77,764 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से 4543 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती के लिए कुल 1575760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 1166386 पुरुष और 409374 महिलाएं शामिल हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,397
Messages
16,434
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top