हर्जोग के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर विरोध प्रदर्शनों का साया, राष्ट्रपति बोले- इस सुरक्षा पहरे के बीच यात्रा से दुख हुआ

Isaac Herzog


मेलबर्न, 12 फरवरी। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन दुखी दिखे। उन्होंने अपना दर्द एक यहूदी समारोह में बयां किया। स्थानीय यहूदियों की तारीफ की, उनका हौसला बढ़ाया लेकिन अपने दौरे के दौरान जारी रहे प्रदर्शन पर भी खेद जताया।

फिलिस्तीनी समर्थन और इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने हर्जोग की चार दिन की ट्रिप के दौरान बड़े प्रदर्शन किए। सिडनी में तो पुलिस ने हल्के बल और आंसू गैस तक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था।

यह दौरा दिसंबर में सिडनी के बोंडी बीच पर एक हनुक्का इवेंट को टारगेट करके की गई टेरर शूटिंग के बाद एक सॉलिडैरिटी ट्रिप (एकजुटता प्रदर्शित करने का दौरा) है। बोंडी में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की ताबड़तोड़ गोलियां चला हत्या कर दी थी।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने हर्जोग के कार्यालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, "मेरे लिए, यह अजीब और समझ से बाहर है कि इतने पुलिस अफसरों को हमारी सुरक्षा में लगना पड़ रहा है। बल्कि स्वाभिमानी यहूदियों के रूप में यहां इकट्ठा होना हमारा जन्मजात अधिकार है। अजीब है कि धरती के इकलौते यहूदी देश के राष्ट्रपति की आगवानी करने में इतनी तकलीफ और समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।"

हर्जोग ने सुझाव दिया कि ऐसा करने वालों को इसके बजाय पिछले महीने ईरानी सरकार- विरोधी प्रदर्शन करने वालों पर की गई बेरहम कार्रवाई का विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "और मैं बाहर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से कहता हूं, ईरानी दूतावास या उनका जो भी दूतावास हो, उसके सामने प्रदर्शन करें। उन्होंने (ईरान) अपने ही लोगों को मार डाला और हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।"

हर्जोग ने ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “यहूदी दिलों को अपनी आस्तीन पर रखें और अपने जायोनिज्म को गर्व से पहनें। यह दिखाने से न डरें कि आप कौन हैं।”

इजरायली राष्ट्रपति के अनुसार, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में कुछ गंभीर लोग भी मिले। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई नेताओं के साथ बातचीत में, उन्हें "गंभीर पार्टनर मिले जो गंभीर बातचीत करने और घटिया बयानबाजी, गलत जानकारी और यहूदी विरोधियों का सीधे सामना करने को तैयार हैं।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,345
Messages
6,377
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top