हुमायूं कबीर का वंदे मातरम पर बड़ा बयान: "राष्ट्रीय गीत गाना गर्व की बात, केंद्र के दिशानिर्देशों का समर्थन"

वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस पर हुमायूं कबीर का समर्थन, कहा- इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं


मुर्शिदाबाद, 12 फरवरी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने केंद्र सरकार के 'वंदे मातरम' संबंधी नए दिशा-निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वंदे मातरम भारत का नारा है। इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह आगे भी चलता रहेगा।"

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "वंदे मातरम देशवासियों के लिए राष्ट्रीय गीत है और इसे गाया जाना गर्व की बात है। मैं वंदे मातरम को लेकर सरकार से पूरी तरह सहमत हूं।"

सोमवार को हुमायूं कबीर ने नदिया जिले के प्लासी से मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर तक 'बाबरी यात्रा' मार्च की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था, "मस्जिद का काम शुरू हो गया है और यात्रा भी शुरू हो गई है। यह यात्रा 285 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद समाप्त होगी।"

यह पदयात्रा कुल 285 किलोमीटर का सफर तय करेगी, और इसका उद्देश्य मस्जिद से जुड़े मुद्दों को उजागर करना बताया गया है। बुधवार को यह घोषणा की गई कि मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में प्रस्तावित नई मस्जिद (जिसे 'बाबरी मस्जिद' नाम दिया जाना है) का निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।

हुमायूं कबीर ने उनके साथ खड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया गया कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित नई मस्जिद के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर इस मस्जिद का नाम 'बाबरी' रखने का इरादा रखते हैं।

बता दें कि कबीर को 4 दिसंबर 2025 को तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया था, क्योंकि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने के उनके प्लान से विवाद खड़ा हो गया था। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पिछड़ी आवाजों को रिप्रेजेंट करने और "किंगमेकर" के तौर पर काम करने के लिए जनता उन्नयन पार्टी बनाई।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top