बांग्लादेश चुनाव: पहली बार वोटिंग करने पहुंचे युवाओं में जबरदस्त जोश, बोले- प्रगतिशील नेतृत्व से संवारेंगे भविष्य

बांग्लादेश चुनाव : पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में उत्साह, प्रगतिशील नेतृत्व चुनना मकसद


ढाका, 12 फरवरी। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बांग्लादेश के नेताओं ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पोलिंग सेंटर पर आने और वोट करने की अपील की है। इस चुनाव में कई युवा ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह है।

कई युवाओं ने आईएएनएस से बात की और बताया कि देश के युवाओं के लिए इस चुनाव का मुद्दा क्या है। पहली बार वोट देने वाले एक वोटर ने कहा, "यह बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार वोट दिया है। मैं लगभग 27 साल का हूं, लेकिन मुझे इस देश में पिछले फासीवादी राज में 17 साल तक वोट देने का मौका नहीं मिला। आखिर यह बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे फैसला करना है। पहला कदम जाहिर है कि हमारा प्रतिनिधित्व करने के लिए सही इंसान को चुनना है और इसीलिए मैं अभी यहां हूं।"

एक युवा ने कहा, "मैं यहां वोट देने के लिए आकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैंने पहले कभी वोट नहीं दिया है। मुझे उम्मीद है कि मेरा वोट एक स्वस्थ और खुशहाल शहर के निर्माण में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव से जो भी सत्ता में आएगा, वह बांग्लादेश को सुरक्षित और खुशहाल बनाएगा।"

एक अन्य फर्स्ट टाइम वोटर ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत सकारात्मक महसूस कर रही हूं। यह मेरा पहला वोट है। मैंने इस बार पहली बार वोट डाला है और यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि इस देश के लिए रिफॉर्म्स बहुत जरूरी हैं क्योंकि हम बहुत अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और हर चीज में फंसे हुए हैं और हमारे संविधान, हमारे नियम और हर चीज में, इस देश के पूरे मैनेजमेंट, इस देश के रूलिंग में रिफॉर्म, जो इस देश में बदलाव लाएगा।"

एक महिला वोटर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस चुनाव के जरिए हम एक सुंदर बांग्लादेश देखेंगे। मैं देश में एक प्रोग्रेसिव सोच वाला, अच्छे एथिक्स और लीडरशिप स्किल्स वाला इंसान देखना चाहती हूं और कुल मिलाकर यह मेरा पहली बार वोट देने का मौका है और मैं काफी उत्साहित हूं।"

एक अन्य वोटर ने कहा, "मैं इस मायने में काफी खुश हूं कि यह पहली बार है, जब हम बेरोकटोक वोट कर पा रहे हैं। पिछला चुनाव था, जहां मैंने अपना पहला वोट डाला था, लेकिन यह पहली बार था, जब हम बिना किसी झिझक के ऐसा कर पाए।"

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने भी अपना वोट डाला और लोगों से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की। तारिक रहमान के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी वोट डालने के लिए पहुंचीं।

वहीं, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद यूनुस ने चुनाव को नए बांग्लादेश का जन्मदिन बताया। उन्होंने कहा कि देश ने बुरे सपने जैसे अतीत को पूरी तरह से त्याग दिया है और नागरिकों से संसदीय चुनाव और रेफरेंडम दोनों में हिस्सा लेने की अपील की।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
6,122
Messages
6,154
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top