इरफान पठान ने कहा, साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक, ड्रामा भरे मुकाबलों में से एक था

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक था: इरफान पठान


नई दिल्ली, 12 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले को विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक बताया।

इरफान पठान ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "यह इस विश्व कप के सबसे अच्छे मैचों में से एक था, इसमें कोई शक नहीं। असल में, यह विश्व कप इतिहास के सबसे अच्छे मैचों में से एक था, आसानी से शीर्ष पांच में। दो सुपर ओवर और पूरे समय जबरदस्त ड्रामा। नो-बॉल, फ्री हिट, रन-आउट, मिस्ड यॉर्कर, सब कुछ था जो आप चाह सकते थे।"

पठान ने कहा, "गेंदबाजों ने दबाव में यॉर्कर फेंकने की कोशिश की और चूक गए, जो सबके साथ होता है। जब उन्होंने पेस का इस्तेमाल किया, तो उन्होंने रन बनाए। जब उन्होंने धीमी गेंद फेंकी, तो उन्होंने मुश्किल खड़ी की और विकेट लिए। दूसरे सुपर ओवर में केशव महाराज की आखिरी गेंद बहुत बढ़िया थी। वह गुरबाज से दूर रहे, वाइड लाइन पर गेंदबाजी की, और पहले वाइड गेंद फेंकने के बाद खुद को संभाला। इससे उनकी क्लास का पता चलता है। सच में एक रोमांचक मुकाबला था।"

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच रोमांचक रहा था। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान भी 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। इसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 17 कर दिया। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए।

पहले 2 गेंदों में बिना किसी रन के मोहम्मद नबी का विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान को अगले 4 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज को लगातार 3 छक्के लगाए। इसके बाद केशव ने वाइड फेंकी। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। दोनों टीमों की जीत-हार के साथ एक और सुपर ओवर की संभावना थी, लेकिन गुरबाज इस गेंद पर आउट हो गए और अफगानिस्तान रोमांचक मुकाबले को 4 रन से गंवा बैठी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,310
Messages
6,342
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top