विजय सिन्हा का अल्टीमेटम: पटना से 24 घंटे में हटें 849 अवैध होर्डिंग्स, राजस्व चोरी पर चलेगा बुलडोजर!

बिहार : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का निर्देश, 24 घंटे में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाए


पटना, 11 फरवरी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व चोरी रोकने को लेकर अब 'बुलडोजर एक्शन' की चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पटना शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वे 24 घंटे के अंदर हटा लिए जाएं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पटना नगर निगम और जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है कि शहर के भीतर चल रहे करोड़ों के अवैध होर्डिंग और पार्किंग खेल को समाप्त किया जाए। हाल ही में सरकार द्वारा की गई समीक्षा में पटना शहर में कुल 1,092 होर्डिंग चिह्नित किए गए हैं। इनमें 243 होर्डिंग सरकारी और वैध पाए गए हैं, जबकि 849 होर्डिंग अवैध घोषित किए गए हैं। इन्हीं 849 अवैध होर्डिंगों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध होर्डिंग और पार्किंग के कारण सरकार को हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। अवैध रूप से विज्ञापन और पार्किंग वसूली का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिस पर सख्ती जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध विज्ञापन बोर्ड न केवल शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं, बल्कि सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस निर्देश के बाद तय माना जा रहा है कि अब नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर एक संयुक्त 'बुलडोजर अभियान' चलाएंगे।

अवैध पार्किंग को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के पार्किंग चलाना और जनता से अवैध वसूली करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे जनता को परेशानी भी होती है और सरकार को इससे राजस्व की प्राप्ति भी नहीं होती है।

बताया जा रहा है कि पटना में होर्डिंग और पार्किंग व्यवस्था की पूरी तरह समीक्षा की जाएगी और सरकार अगर जरूरत समझेगी, तो ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विज्ञापन और पार्किंग स्थलों की समीक्षा की जाएगी। इससे सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top