थाईलैंड के स्कूल में दहशत! बंदूकधारी ने छात्रों-शिक्षकों को बंधक बनाया, पुलिस ने मशक्कत से पकड़ा

Thailand School Shooting


बैंकॉक, 11 फरवरी। थाईलैंड के एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। प्रांतीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर हमले की जानकारी दी थी। बताया कि बुधवार को दक्षिणी थाईलैंड के सोंगखला के एक स्कूल में बंदूकधारी ने कुछ छात्रों और शिक्षक को बंधक बना लिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने भी बताया कि सोंगखला के हाट याई में बंदूकधारी ने शिक्षकों और छात्रों को बंधक बना लिया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक माए ताप्तिम याला फाउंडेशन ने अपने फेसबुक पेज पर शाम 4.59 बजे बताया कि टैम्बोन पातोंग में पातोंग प्रथान खिरिवात स्कूल पर हथियारबंद शख्स ने हमला किया और गोलियां चलाईं। फाउंडेशन ने कहा कि घायल टीचर को अस्पताल ले जाया गया और स्कूल को घेरने के लिए पुलिस को भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी स्कूल में तब घुसा जब दिन की क्लास खत्म होने वाली थी। उन्होंने कहा कि हमलावर ने कुछ टीचरों और स्टूडेंट्स को बंधक बना रखा था, और कई डरे हुए छात्र बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए थे।

हाट याई पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए स्कूल को घेरने के लिए एक स्पेशल फोर्स टीम बनाई। स्कूल से ज्यादा से ज्यादा बच्चे और दूसरे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल भी भेजे गए।

पुलिस ने कहा कि वे बंदूकधारी से बातचीत करने के लिए जिले और गांव के मुखियाओं को लेकर अपने साथ पहुंचे। लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षा के लिए स्कूल के सामने और आस-पास के इलाकों से बचें, और सिर्फ सरकारी एजेंसियों या दूसरे भरोसेमंद सोर्स से मिलने वाले अपडेट्स पर ही ध्यान दें।

फिलहाल हमलावर को पकड़ने के लिए हाट याई पुलिस स्टेशन के अधिकारियों, स्पेशल ऑपरेशन फोर्स और रेस्क्यू यूनिट्स ने हालात को कंट्रोल करने के लिए स्कूल को घेर लिया है और मौजूद लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
5,912
Messages
5,944
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top