कनाडा में स्कूल गोलीबारी से PM मोदी सदमे में, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में कनाडा संग

pm modi on canada mass shooting


नई दिल्ली, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी पर खेद जताया। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से सदमे में हूं। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस गहरे दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।"

पीएम मोदी का यह बयान मंगलवार (लोकल टाइम) को ब्रिटिश कोलंबिया के एक माइनिंग टाउन में स्थित स्कूल में हुई मास शूटिंग में नौ लोगों के मारे जाने के बाद आया।

इलाके के फेडरल पुलिस चीफ सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने मंगलवार रात (लोकल टाइम) बताया कि टम्बलर रिज के एक लोकल हाई स्कूल में सात लोग और एक घर में दो अन्य लोग मृत पाए गए।

एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि कथित शूटर की भी मौत हो गई।

फ्लॉयड, जो प्रांत में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) उत्तरी जिले की कमान संभालते हैं, ने कहा कि स्कूल में लगभग 100 स्टाफ और छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें निकाला गया है। ऐसे संकेत थे कि शूटर कोई महिला थी या महिला के कपड़े पहने कोई व्यक्ति था।

निजी कारणों और जांच का हवाला देते हुए, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि शूटर कोई विद्यार्थी था या कोई वयस्क, लेकिन उन्होंने माना कि यह वही व्यक्ति था/थी जिसका जिक्र एक्टिव शूटर अलर्ट में किया गया था।

उस मैसेज में संदिग्ध शूटर को भूरे बालों वाली एक महिला बताया गया था।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि 25 की चोटों की जांच एक स्थानीय मेडिकल सेंटर में की गई।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना को "अकल्पनीय दुखद घटना" बताया और कहा कि "सरकार आने वाले दिनों में समुदाय के सदस्यों को हर संभव मदद देगी।"

फ्लॉयड ने कहा कि वे अभी तक हमले के मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये हमला 'क्यों' हुआ इसका पता लगाने में मुश्किल होगी, लेकिन हम यह पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे कि आखिर 'क्या' हुआ था।"

फ्लॉयड ने कहा कि घर स्कूल के पास था, और गोलीबारी आपस में जुड़ी हुई थी। टम्बल रिज लगभग 2,400 लोगों का एक छोटा सा कोल माइनिंग शहर है, जो डायनासोर के पैरों के निशान और जिवाश्म के लिए मशहूर है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
5,862
Messages
5,894
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top