मैजेंटा लाइन बनेगी सबसे लंबी! 17 नए इंटरचेंज स्टेशन से दिल्ली के हर कोने तक पहुंचेगी मेट्रो, सफर होगा आसान

मेजेंटा लाइन विस्तार के बाद दिल्लीवासियों के लिए कनेक्टिविटी होगी मजबूत, बनेंगे 17 नए इंटरचेंज स्टेशन


नई दिल्ली, 11 फरवरी। दिल्ली मेट्रो ने अपने नेटवर्क में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब पिंक नहीं, बल्कि मैजेंटा, दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होने वाली है।

कॉरिडोर का विस्तार करने से लेकर मेट्रो रूट पर यात्रियों के लिए कनेक्टविटी को देखते हुए 17 नए इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। नए कॉरिडोर के पूरे होने के बाद मैजेंटा लाइन पर यात्रियों के लिए पूरी दिल्ली से आवाजाही आसान हो जाएगी।

बुधवार को दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विस्तार से दिल्ली-एनसीआर में क्रॉस-सिटी कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है और लंबे कॉरिडोर पर 17 इंटरचेंज स्टेशन और कई अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो ने हाल ही में स्वीकृत चौथे और पांचवें चरण के विस्तार में रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा होते हुए) तक 8 लाइन (मैजेंटा लाइन) के विस्तार की बात कही है। पांचवें चरण में इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर को मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में कार्यान्वित किया जाएगा। विस्तार के बाद नोएडा बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक फैली मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने परियोजना विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी और पूरी तरह से चालू होने के बाद, यह पूरी तरह से चालक रहित मेट्रो कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगी। विस्तार के बाद मैजेंटा लाइन में 21 इंटरचेंज स्टेशन होने वाले हैं, अभी फिलहाल लाइन पर 4 इंटरचेंज स्टेशन हैं: कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास।

विस्तार परियोजना के तहत इंटरचेंज स्टेशन कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक जोड़े जाएंगे और साथ ही केंद्रीय सचिवालय, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे, जहां से यात्रियों के लिए दिल्ली के हर कोने की कनेक्टिविटी और आसान होगी। चौथे और पांचवें चरण के पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक फैले मैजेंटा लाइन कॉरिडोर में 65 स्टेशन होंगे, जिनमें से 40 स्टेशन भूमिगत होंगे।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
5,850
Messages
5,882
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top