'स्पेशल 26' के सालों बाद अनुपम खेर और काजल अग्रवाल की फ्लाइट में ख़ास मुलाकात, खूब हुई पुरानी बातों पर चर्चा

'स्पेशल 26' के सालों बाद मिले अनुपम खेर और काजल अग्रवाल, फ्लाइट में हुई ढेर सारी बातें


मुंबई, 11 फरवरी। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और काम को लेकर फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। हाल ही में अभिनेता की मुलाकात साउथ और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री काजल अग्रवाल से हुई।

इस मुलाकात में दोनों ने मिलकर खूब सारी बातें कीं और अपनी पुरानी फिल्मों सहित कई बातों पर चर्चा की। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर काजल के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे हैं।

अभिनेता ने बताया कि दोनों ने फिल्म 'स्पेशल 26' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे।

अनुपम ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मैं लंबे समय के बाद हैदराबाद फ्लाइट से जा रहा था। उसी समय मेरी मुलाकात चुलबुली और प्रतिभाशाली काजल अग्रवाल से हुई। हमने साथ में फिल्म 'स्पेशल 26' में काम किया था। फ्लाइट में बात करना बहुत मजेदार होता है, क्योंकि वहां कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं होता, न मोबाइल, न स्टाफ, न डार्क ग्लासेस।"

उन्होंने आगे लिखा कि काजल बहुत आत्मविश्वासी और सच्ची इंसान हैं। दोनों ने फिल्मों, खाने, स्पा, काजल के कश्मीरी ससुराल और उनके बेटे के बारे में ढेर सारी बातें कीं। आखिरी में अनुपम ने अभिनेत्री को 'प्यारी काजल' कहकर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "आपके प्यार, अपनापन और सम्मान के लिए शुक्रिया। हमेशा खुश रहो।"

अनुपम और काजल की ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्पेशल 26' एक थ्रिलर है, जो 1987 की ओपेरा हाउस डकैती पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शातिर गिरोह की होती है, जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अमीर लोगों के यहां छापेमारी करता है। असली सीबीआई अधिकारी (मनोज बाजपेयी) उनके पीछे पड़ जाते हैं, जिससे फिल्म रोमांचक हो जाती है।

फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल, और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
5,823
Messages
5,855
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top