भारत-पाक मैच पर तहसीन पूनावाला ने कहा- 'शर्म आती है आतंकी देश के साथ बार-बार क्रिकेट खेलने पर'

‘शर्म आती है मुझे’, भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले तहसीन पूनावाला


पुणे, 10 फरवरी। भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट को वापस लेने पर राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा कि मुझे शर्म आती है कि भारत बार-बार पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश के साथ क्रिकेट खेलता है।

पुणे में तहसीन पूनावाला ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया गया है, खत्म नहीं किया गया है। अगर यह सिर्फ रोक दिया गया है और पाकिस्तान अभी भी भारत पर हमले कर रहा है, हमारे निर्दोष नागरिकों को मार रहा है और हमारे सैनिकों को शहीद कर रहा है तो हम उनके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं।

उन्होंने आईसीसी का जिक्र करते हुए कहा कि जय शाह आईसीसी के चेयरमैन हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि यह कैसा संयोग है कि हर टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है। हर बार हम देखते हैं कि किसी भी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच एक ही ग्रुप में होता है और उनका मैच तय हो जाता है। इस बात का जवाब आईसीसी चेयरमैन को देना चाहिए।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगई पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लगाए गए आरोपों पर तहसीन पूनावाला ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के एक सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनकी पत्नी पाकिस्तान की मदद करते हैं। मेरा सवाल सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से यह है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगई संसद में बैठते हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी बैठते हैं। क्या उन्हें नहीं पता कि गौरव गोगई पाकिस्तान के एजेंट हैं, लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा को पता है। केंद्र में 11 साल से इनकी सरकार है और असम में 10 साल से इनकी सरकार है। अगर मान भी लें कि कोई पाकिस्तान का एजेंट है तो उसे गिरफ्तार करना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की क्या जरूरत है। मेरी अपील है कि सरकार कांग्रेस सांसद को अरेस्ट करें और बताएं कि वे कैसे पाकिस्तान के एजेंट हैं।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जिस तरह से कांग्रेस सांसद गौरव गोगई की पत्नी को घसीटा जा रहा है, यह बेहद दुखद है। अगर गौरव गोगई ने देश के विरुद्ध कोई काम किया भी है, तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन परिवार पर निजी हमले नहीं होने चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,669
Messages
5,701
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top