भारत-पाक टी-20 जंग से पहले थरूर का दो टूक: 'खेल में सियासत नहीं, सिर्फ क्रिकेट को आगे बढ़ने दो'

‘कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा’, भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बोले शशि थरूर


नई दिल्ली, 10 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने की इच्छा रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा कि मैं खुश हूं कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं एक पॉलिटिशियन हूं, लेकिन मुझे क्रिकेट और स्पोर्ट्स में पॉलिटिक्स पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स एक अलग फील्ड है, एक अलग गेम है। पॉलिटिशियन को अपनी पॉलिटिक्स कहीं और करने दो, डिप्लोमैट को डिप्लोमेसी में अपना काम करने दो, और क्रिकेट प्लेयर्स को अपना गेम खेलने दो। मुझे खुशी है कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा। कौन जीतेगा, और कौन हारेगा, यह दूसरी बात है। लेकिन, हम अपनी टीम के साथ रहेंगे। इस विषय में खेल भावना जिंदा रहनी चाहिए।

पाकिस्तान-भारत मैच का बॉयकॉट वापस लेने पर एनसी नेता जाविद हसन बेग ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे साथ खेलता है तो उन्हें इससे फायदा होता है। वे नहीं खेलते हैं और उन्हें नुकसान होता है। हमारे पास जो स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर है, हमारी नेशनल लेवल पर जो इंस्टीट्यूशन हैं, वे इतने मजबूत हैं कि हम उनके साथ क्रिकेट खेले बिना भी रह सकते हैं।

पीडीपी नेता आगा मुंतजिर मेहदी ने कहा कि अगर दोनों देश पॉलिटिक्स देखने के बजाय स्पोर्ट्स खेलने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम इसका स्वागत करते हैं, क्योंकि हम इन एक्टिविटीज को बढ़ावा देना चाहते हैं। शायद यह दोनों देशों को जोड़ने का तरीका है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,019
Messages
16,056
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top