सलमान खान संघ के कार्यक्रम में क्यों गए? अबू आजमी का सनसनीखेज दावा- सत्तापक्ष का था दबाव

सत्तापक्ष के दबाव के कारण सलमान खान संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में गए: अबू आजमी


मुंबई, 10 फरवरी। महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने दावा किया है कि सत्ता पक्ष के दबाव के कारण फिल्म स्टार सलमान खान संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रविवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स को देखा गया। कार्यक्रम में फिल्म स्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। फिल्म स्टार सलमान खान के इस कार्यक्रम में जाने से सियासत के गलियारों में चर्चा होने लगी कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अपनी मर्जी से कार्यक्रम में गए या फिर उन पर दबाव था।

मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि सलमान खान एक फिल्म एक्टर हैं और वह देश में इज्जत से रहना चाहते हैं। इसलिए, अगर रूलिंग पार्टी के लोग कुछ कहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उनमें उसे मना करने की हिम्मत है। सत्ता पक्ष का दबाव होता है, इसीलिए वे संघ के कार्यक्रम में गए होंगे।

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट वापस लेने पर अबू आजमी ने कहा कि जब पाकिस्तानियों ने कश्मीर में आतंक मचाया, तो भारत को पाकिस्तान के साथ खेलने की जरूरत नहीं थी। लेकिन, भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेला और जो पैसा पाकिस्तान ने मैच से कमाया है, वे उसे आतंकवाद पर खर्च कर रहे हैं। पाकिस्तान हमेशा हमारा दुश्मन है। पाकिस्तान से रोजाना आतंकी आ रहे हैं, देश में आतंकवाद फैला रहे हैं। पाकिस्तान के साथ हमें किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए। लेकिन, लगता है कि भारत में जनता का वोट लेने के लिए सिर्फ भारत-पाकिस्तान किया जा रहा है।

भड़काऊ भाषण का जिक्र करते हुए सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा भड़काऊ भाषण हुए हैं। कहा गया है कि भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं, और दूसरे देशों में रहने वाले हिंदू भारतीय हैं। अगर आपको कुरान शरीफ पढ़नी है, तो पाकिस्तान चले जाइए। देश में जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाना सत्ता में बने रहने का जरिया बन गया है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
5,616
Messages
5,648
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top