टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए टिम डेविड, रेनशॉ को मिल सकता है मौका

टी20 विश्व कप: आयरलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे टिम डेविड, मैथ्यू रेनशॉ को मिल सकता है मौका


कोलंबो, 10 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया अपना पहला ग्रुप मैच आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।

मार्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन निश्चित रूप से अगले कुछ मैचों में वह टीम में दिखेंगे।"

टिम डेविड बिग बैश लीग के दौरान बॉक्सिंग डे पर इंजर्ड हो गए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। उनकी रिकवरी की गति अच्छी है। कोलंबो में बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास को छोड़कर हर बैटिंग सेशन में उन्होंने हिस्सा लिया है, और मंगलवार को मैच के कपड़ों में विकेटों के बीच फुल-इंटेंसिटी स्प्रिंट सहित कई रनिंग और फील्डिंग ड्रिल भी पूरी की हैं। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

डेविड के न होने से मैथ्यू रेनशॉ के विश्व कप डेब्यू का मौका बना है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑलराउंडर मैट शॉर्ट के बाहर होने के बाद 10 दिन पहले ही टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में पैट कमिंस और जोश हेडलवुड भी नहीं हैं। दोनों अनुभवी तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नाथन एलिस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उनका साथ बेनी ड्वार्शुइस और जेवियर बार्टले देंगे।

तेज गेंदबाजी आक्रमण पर मिशेल मार्श ने कहा, "पिछले 12 महीनों में, बेनी ड्वार्शुइस और जेवियर बार्टलेट जैसे लोगों ने हमारे लगभग सभी गेम खेले हैं, इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए कोई रोल निभा पाएंगे। हमने शायद 18 से 20 लोगों की एक टीम बनाई है जो पिछले 12 महीनों में खेल चुके हैं, और हमने उन सभी को खेलने का समय दिया है।"

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में ग्रुप बी का हिस्सा है। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top