पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव: भाजपा मार्च में करेगी अपने इकलौते उम्मीदवार का ऐलान, क्या मिथुन या लॉकेट होंगी पसंद?

पश्चिम बंगाल: भाजपा मार्च में कर सकती है राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान


कोलकाता, 10 फरवरी। भाजपा मार्च के पहले हफ्ते तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा नामांकन के लिए अपने अकेले उम्मीदवार का नाम फाइनल कर सकती है।

इस साल अप्रैल के अंत तक पश्चिम बंगाल से संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) की कुल पांच सीटें खाली हो रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने बहुमत के आधार पर तृणमूल कांग्रेस इन पांच सीटों में से चार आसानी से जीत सकती है, जबकि भाजपा अपने एकल उम्मीदवार को जिताने में सफल हो जाएगी।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि अभी इस पद के लिए तीन नामों पर चर्चा हो रही है। पहला नाम मेगास्टार मिथुन चक्रवर्ती का है और दूसरा नाम पार्टी की पूर्व लोकसभा सदस्य और एक्ट्रेस से राजनीतिज्ञ बनीं लॉकेट चटर्जी का है।

इसके अलावा, कुछ हद तक साउथ दिनाजपुर जिले की बालुरघाट विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक और केंद्र सरकार के पूर्व चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

वहीं, भाजपा नेता दिपील घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई भ्रष्टाचार हुए हैं, और सबके जल्द खुलासे होने वाले हैं।

दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बंगाल में ऐसे कई केस हैं जो भ्रष्टाचार के हैं। दूसरा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का एनआईए का केस है, और आई-पैक भी जुड़ गया है। केस हुआ है तो कोर्ट में सुनवाई होगी, लेकिन आई-पैक के ऑफिस में एजेंसी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी जिस प्रकार से वहां खुद गईं और सच्चाई छुपाने का प्रयास किया था, इससे लग रहा है कि वहां पर बहुत बड़ा रहस्य छुपा है या घोटाला है। इसलिए इस केस की जल्दी सुनवाई हो और न्याय मिले।"

उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार से जुड़ी भी कई देश विरोधी गतिविधियां हैं। हालांकि, एक केस दर्ज हो चुका है और इसे कोर्ट में निपटाया जा सकता है। बंगाल में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे जनता परेशान हो गई है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top