बजट पर घमासान! भाजपा सांसद नागर का चिदंबरम पर बड़ा वार: 'आंकड़ों को तोड़ने-मरोड़ने में महारत हासिल'

आंकड़ों को तोड़ने-मरोड़ने में पी चिदंबरम को महारत हासिल: भाजपा सांसद सुरेंद्र नागर


नई दिल्ली, 10 फरवरी। बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व कांग्रेस सांसद एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने राज्यसभा में कांग्रेस का पक्ष रखा था। चिदंबरम ने विभिन्न वित्तीय आंकड़ों के माध्यम से सरकार की नाकामी गिनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार को कहा कि चिदंबरम ने सदन में जो बातें रखीं, उन्हें सुनकर ऐसा लगा मानो देश में कुछ हो ही नहीं रहा, लेकिन आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश करना चिदंबरम की खासियत है।

नागर ने कहा कि चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे, तब भी उन्हें संसद में चिदंबरम को सुनने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने अनुभव को आधार बनाते हुए कहा कि आंकड़ों को कैसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जाए, इसमें चिदंबरम को विशेष महारत हासिल है।

सुरेंद्र सिंह नागर ने बजट पर चर्चा में कहा कि बजट किसी भी देश के विकास और उसकी आर्थिक सेहत का आईना होता है। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सामने रखकर आने वाले 25 वर्षों की विकास यात्रा को दिशा देने वाला, राष्ट्र निर्माण की ओर एक अहम कदम है। उन्होंने बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित बताया। इनमें प्रोडक्टिविटी और प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देना और नवयुवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनकी क्षमताओं का निर्माण करना शामिल है।

तीसरा यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, हर समुदाय, हर क्षेत्र और हर सेक्टर तक संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों की समान पहुंच हो। उन्होंने रक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का रक्षा निर्यात 23 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हो चुका है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक जीडीपी में भारत के योगदान को लेकर स्वयं दुनिया स्वीकार कर रही है। आज भारत, चीन के बाद ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में दूसरे स्थान पर है और लगभग 17 प्रतिशत योगदान दे रहा है। नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद प्रगति पोर्टल के माध्यम से देश के लगभग 3300 लटके हुए प्रोजेक्ट, जिनकी लागत करीब 85 लाख करोड़ रुपए थी, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का काम किया। इसी का परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर की लंबे समय से अटकी रेल परियोजना हो या असम का ऐतिहासिक पुल, आज ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे होकर देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सदन में किसानों की बात बहुत की गई। नागर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार देश की इकलौती सरकार है जो 24 से अधिक फसलों पर एमएसपी दे रही है। आज गांवों की तस्वीर बदल चुकी है। जहां पहले गांव में एक-दो ट्रैक्टर होते थे, आज एक-एक गांव में 40-40 ट्रैक्टर हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी है और जमीनी स्तर पर वास्तविक परिवर्तन हुआ है।

उन्होंने कहा कि रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवेज में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस सेक्टर के लिए बजट में भी अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। नागर का कहना था कि यह वृद्धि किसी और सरकार में नहीं, मोदी सरकार के कार्यकाल में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार सिर्फ बातें नहीं कर रही, जमीन पर काम कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top