सऊदी अरब में भारत ने दिखाया दम! वर्ल्ड डिफेंस शो में 'इंडिया पवेलियन' बना स्वदेशी रक्षा ताकत का प्रतीक

वर्ल्ड डिफेंस शो में इंडिया पवेलियन, सऊदी अरब में भारत की डिफेंस पावर


नई दिल्ली, 10 फरवरी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए ‘वर्ल्ड डिफेंस शो 2026’ में भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। यहां 8 और 9 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘वर्ल्ड डिफेंस शो 2026’ आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने किया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। रक्षा राज्यमंत्री ने इस समारोह में हिस्सा लिया और पहली बार लगे इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन में भारत की डिफेंस पीएसयू और निजी कंपनियों ने अपने स्वदेशी हथियार, तकनीक और रक्षा उपकरण प्रदर्शित किए, जिसने दुनियाभर के प्रतिनिधियों का ध्यान खींचा। रक्षा राज्य मंत्री ने सऊदी अरब की सऊदी मिलिट्री इंडस्ट्रीज और वहां के रक्षा मंत्रालय के स्टॉल्स का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उनकी स्वदेशी रक्षा तकनीकों को करीब से देखा।

संजय सेठ ने सऊदी अरब के रक्षा मामलों के सहायक मंत्री डॉ. खालिद बिन हुसैन अल-बियारी से मुलाकात की। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग और तालमेल बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, उन्होंने जनरल अथॉरिटी फॉर डिफेंस डेवलपमेंट के गवर्नर डॉ. फालेह बिन अब्दुल्ला अल-सुलेमान से भी मुलाकात की। रक्षा राज्यमंत्री ने यहां भारत को एक उभरते हुए वैश्विक रक्षा निर्यात केंद्र के तौर पर पेश किया। संजय सेठ ने सऊदी अधिकारियों को भारत की रक्षा अनुसंधान और विकास सुविधाओं को देखने का न्योता भी दिया।

रक्षा राज्य मंत्री ने जनरल अथॉरिटी ऑफ मिलिट्री इंडस्ट्रीज के गवर्नर अहमद बिन अब्दुलअजीज अल-ओहाली से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और रक्षा सप्लाई चेन को मजबूत करने पर बातचीत हुई। संजय सेठ ने जनरल अथॉरिटी ऑफ मिलिट्री इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को भारत आने का प्रस्ताव भी दिया। वहीं भारतीय दूतावास में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत और सऊदी अरब की रक्षा कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे।

यहां संजय सेठ ने कहा कि भारत और सऊदी अरब को मिलकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने भारत के विजन “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” को दोहराया। रियाद प्रवास के दौरान संजय सेठ ने दिरियाह का भी दौरा किया, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और सऊदी अरब के इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की बात की।

खासतौर पर महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता जैसे क्षेत्रों को लेकर उन्होंने सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच पर बल दिया और सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए दूतावास के प्रयासों की सराहना की।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,490
Messages
16,527
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top