रांची में बेकाबू कार का तांडव: किन्नर का पैर तोड़ा, युवक कुचला, पुलिस को चलानी पड़ी 9 राउंड गोली

रांची: किन्नर का पैर तोड़ा-युवक को कुचला, पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश


रांची, 10 फरवरी। रांची की सड़कों पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कुछ राहगीरों को चोटें आईं। हालात अनियंत्रित हो गए तो बेकाबू कार को रोकने के लिए पुलिस को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

कार चला रहा इश्तेयाक नामक युवक पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ है, जिसे हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया कि शहर के कचहरी इलाके में मंगलवार सुबह ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस हिंसक झड़प में एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

इसी दौरान विवाद में शामिल कुछ युवक एक कार में सवार होकर मौके से फरार होने लगे। आरोप है कि युवकों ने तेज रफ्तार कार से गाड़ियों में टक्कर मारी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तेज रफ्तार कार का लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा किया। कटहल मोड़ स्थित बास्की गांव के पास घेराबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की।

ऐसे में पुलिस ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और इसके बाद वाहन को रोका जा सका। इस कार्रवाई में इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल इश्तियाक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में इश्तियाक को घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जबकि अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,940
Messages
15,977
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top