मुंबई: जुहू तट पर बोरी में मिली सिर कटी लाश, इलाके में दहशत; हत्या कर पहचान छिपाने की कोशिश?

मुंबई: अज्ञात व्यक्ति की आधी सड़ी हुई लाश बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला


मुंबई, 10 फरवरी। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जुहू में कोळीवाड़ा समुद्र तट के पास पुलिस को एक बोरी में एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है।

शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की नृशंस हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग किया गया और पहचान छिपाने के इरादे से शव को समुद्र में फेंक दिया गया। मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

सांताक्रुज पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान मलाड के मालवणी इलाके से एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी सामने आई। आगे की जांच में मृतक की पहचान अनिल गौड (30) के रूप में हुई, जो 29 जनवरी से लापता थे। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल गौड की पत्नी ने उनके लापता होने की शिकायत करीब छह दिन बाद 4 फरवरी को दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज कराने में हुई देरी ने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया है। इसी आधार पर पुलिस ने अनिल गौड की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ ही, पुलिस अनिल गौड की आखिरी गतिविधियों, मोबाइल कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और आपसी संबंधों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, आर्थिक लेन-देन या कोई और आपराधिक कारण है। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस खौफनाक हत्या से जुड़े बड़े और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,755
Messages
13,792
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top