तापसी की 'अस्सी' से 'मन हवा' रिलीज: अनुभव सिन्हा बोले बेहद खास, गाना जगाएगा हिम्मत और सच की ताकत

'अस्सी' का नया गाना 'मन हवा' रिलीज, अनुभव सिन्हा ने गाने को बताया बेहद खास


मुंबई, 9 फरवरी। अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'अस्सी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। सोमवार को फिल्म के निर्माताओं ने नया गाना 'मन हवा' रिलीज कर दिया।

यह गाना दिल को छूने वाला और जोश भरने वाला है, जो फिल्म की तेज-तर्रार जांच और कोर्ट ड्रामा की भावना को बखूबी से पेश करता है। फिल्म में मुश्किल सवाल उठाने की हिम्मत और सच के लिए लड़ने की ताकत को यह गाना अच्छे से बयां करता है।

सॉन्ग 'मन हवा' को मोहित चौहान, परंपरा टंडन और रोचक कोहली ने मिलकर गाया है और रोचक कोहली ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह गाना डर के बजाय हिम्मत, चुप्पी के बजाय सच और समझौते के बजाय पक्के इरादे को चुनने की बात करता है। यह धीरे-धीरे दिल को सुकून देता है और अंदर से ताकत जगाता है, ताकि मुश्किल हालात में भी खुद के लिए और अपने विश्वास के लिए लड़ सको।

गाने को लेकर मोहिक चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसे गाने पसंद हैं जो कोई कहानी सुनाते हैं और कुछ कहने की ताकत रखते हैं। गाना 'मन हव' शुरू से ही मुझे ईमानदार लगा और इसे रिकॉर्ड करते समय, मैंने गाने को फील किया और कहानी को खुल के जीने दिया।"

'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसी फिल्में देने के बाद एक बार फिर अनुभव सिन्हा ने कोर्ट ड्रामा फिल्म 'अस्सी' का निर्देशन किया है। गाने को लेकर अनुभव का कहना है कि यह गाना इस फिल्म की भावनात्मक धड़कन है। उन्होंने कहा, "'मन हवा' सिर्फ गाना नहीं बल्कि, पूरी फिल्म की धड़कन है। एक ऐसी कहानी में जो सच्चाइयों को चुनौती देती है और मुश्किलों का सामना करती है, यह ट्रैक बोलने, उठने और सभी मुश्किलों के सामने मजबूती से खड़े होने की हिम्मत को दिखाता है। यह उस ताकत का जश्न मनाता है जो हमारे अंदर मौजूद होती है और जब हम ईमानदारी और मजबूती के साथ दुनिया का सामना करने का फैसला करते हैं।"

अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, और सीमा पाहवा समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज कर रहा है।

फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,319
Messages
6,351
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top