ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव महज 'गैर-जरूरी काम': मनन मिश्रा बोले- विपक्ष बेवजह कर रहा समय बर्बाद

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई वजह नहीं: मनन मिश्रा


नई दिल्ली, 9 फरवरी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सच तो यह है कि सभी गैर-जरूरी और फालतू काम कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के सदस्य ही करते हैं।

भाजपा सांसद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का कोई ठोस कारण नहीं है। जब राहुल गांधी बिना सोचे-समझे बोलने लगे तो उन्हें थोड़ा रोका गया। उन्हें कोई बोलने से नहीं रोकता, बल्कि वे खुद बोलने से बचते हैं। जब भी कोई मुद्दा उठता है और सदन में बहस होने की बात होती है तो बहस के दौरान वे सदन से गायब रहते हैं या विदेश चले जाते हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष केवल समय की बर्बादी करना चाहता है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि तीन बच्चे होने चाहिए। संघ प्रमुख ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है। आज के समय और देश की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रहित में बात कही है। उन्होंने तीन बच्चों की बात कही है, जो अच्छी बात है और जिसका पालन किया जाना चाहिए।

एआईएमआईएम नेता शौकत अली के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे सपने देख रहे हैं। अगर सपने देख रहे हैं तो सबसे पहले किसी बुर्का वाली महिला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया जाता? शौकत अली जैसे लोग यह सब अनाप-शनाप बातें करते हैं। लोगों को बहकाने के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं।

उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बिल्कुल सही कहा है कि वीर सावरकर एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने काला पानी की सजा झेली, कई संगठन बनाए और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यदि कोई इसका विरोध करता है तो वह स्वयं देश का राष्ट्रद्रोही है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर कहा कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा कांग्रेस ने किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। संघ ने उस समय दबे स्वर में विरोध किया था। संघ ने पूरे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही थी। वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, क्रांतिकारी कदम उठाए। यदि उन्हें भारत रत्न नहीं मिलेगा, तो फिर किसे मिलेगा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस सांसद गौरव गोगई के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि 10 दिन से आप पाकिस्तान में हैं। आप यहां एक सांसद हैं। आपको लेखा-जोखा देना चाहिए। पाकिस्तान में इतने दिनों तक आपने क्या किया? पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। असम के मुख्यमंत्री कह रहे हैं, तो आपको बताना चाहिए कि 10 दिनों तक आपने वहां क्या काम किया।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top