सीएमजी का 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पूरी तरह तैयार, चीनी-विदेशी कला का संगम लाएगा उत्सव का नया रंग

सीएमजी के वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का चौथा रिहर्सल आयोजित


बीजिंग, 9 फरवरी। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का चौथा रिहर्सल 8 फरवरी को आयोजित हुआ। बार-बार समायोजन के बाद सभी कार्यक्रम पूरी तरह तैयार हैं। पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से चीनी और विदेशी कला के मिश्रण तक स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में सौभाग्य और उत्सव का माहौल महसूस होगा।

वसंत ऋतु पूरी तरह खिल चुकी है और सब कुछ अच्छा लग रहा है। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पृथ्वी व प्रकृति के प्रति प्रेम और सच्ची मानवीय भावना को दर्शाता है। इसके साथ स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति के आधार पर विदेशी तत्व भी शामिल हैं। नृत्य कार्यक्रम में चीन की अल्पसंख्यक जातियों के पारंपरिक नृत्यों के साथ स्पेन और हंगरी के लोक नृत्य भी दिखाए जाएंगे।

चीन के वसंत महोत्सव के यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल होने के चलते वसंतोत्सव चीन और दुनिया को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पुल बना है। दुनिया की लगभग पांचवीं आबादी किसी न किसी रूप में वसंत त्यौहार मनाती है।

बताया जाता है कि इस साल सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रस्तावना शीर्षक कार्यक्रम क्रमशः अमेरिका, रूस, फ्रांस, इटली और कई अफ्रीकी देशों में आयोजित हुआ। कलात्मक प्रदर्शन, लोक अनुभव और सांस्कृतिक व रचनात्मक बाजार में भागीदारों ने स्प्रिंग फेस्टिवल के खुशनुमा और शांत माहौल का अनुभव किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,170
Messages
15,207
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top