मिलान शीतकालीन ओलंपिक का शानदार आगाज: चीनी स्टेट कौंसिलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में की शिरकत, बढ़ेगी चीन-इटली दोस्ती

छेन यिछिन ने मिलान शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया


बीजिंग, 9 फरवरी। इटली के मिलान शहर में 25वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन हुआ। आयोजकों के निमंत्रण पर चीनी स्टेट कौंसिलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

उद्घाटन समारोह से पहले, छेन यिछिन ने इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं दीं, मिलान शीतकालीन ओलंपिक की पूर्ण सफलता की कामना की और चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के लिए किए गए आतिथ्य प्रबंधों के लिए इतालवी पक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

मैटारेला ने छेन यिछिन से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनकी शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, चीनी एथलीटों द्वारा आदर्श परिणाम प्राप्त करने की आशा व्यक्त की और मिलान शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीन सरकार के बहुमूल्य समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

7 फरवरी को छेन यिछिन ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मुलाकात की और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ उच्च स्तरीय सहयोग को और गहरा करने, खेलों के माध्यम से विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने और मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चीन की तत्परता व्यक्त की।

कोवेंट्री ने ओलंपिक के लिए चीन सरकार के दृढ़ समर्थन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और ओलंपिक भावना का अभ्यास और प्रचार करने के लिए चीन के साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने और वर्तमान अशांत दुनिया में संयुक्त रूप से अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की उम्मीद जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,170
Messages
15,207
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top