रणजी ट्रॉफी: बंगाल की जीत तय, आंध्र पर मंडराया पारी की हार का खतरा; सेमीफाइनल में एंट्री पक्की!

रणजी ट्रॉफी: बंगाल की पकड़ में मैच, आंध्र पर मंडराया पारी की हार का खतरा


कल्याणी, 9 फरवरी। बंगाल ने आंध्र के खिलाफ बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में जारी रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में अपनी शानदार पकड़ बना रखी है।

आंध्र को पहली पारी में 295 रन पर समेटने के बाद बंगाल ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए। इसके बाद चौथे दिन की समाप्ति तक आंध्र ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। फिलहाल आंध्र प्रदेश 270 रन से पीछे है। यानी बंगाल के पास मुकाबले के पांचवें दिन पारी के अंतर से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 15 फरवरी से सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी, जिसने क्वार्टर फाइनल-2 में मध्य प्रदेश के खिलाफ 56 रन से जीत दर्ज की थी।

कल्याणी में जारी क्वार्टर फाइनल-3 में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आंध्र की टीम पहली पारी में 295 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान रिकी भुई ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि श्रीकर भरत ने 47 रन की पारी खेली। शेख रशीद ने 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि 4 विकेट आकाश दीप के हाथ लगे। एक विकेट मोहम्मद शमी ने निकाला।

इसके जवाब में बंगाल ने पहली पारी में 629 रन बनाकर 334 रन की बढ़त हासिल कर ली। बंगाल के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 6 छक्कों और 31 चौकों के साथ 299 रन की पारी खेली, जबकि शाकिर हबीब ने 9 बाउंड्री के साथ 95 रन बनाए। सुमंत गुप्ता ने 81 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद शमी ने 53 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से शेख रशीद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। केवी शशिकांत और सौरभ कुमार ने 2-2 विकेट निकाले।

चौथे दिन की समाप्ति तक आंध्र ने 24 ओवरों के खेल में 3 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। सीआर ज्ञानेश्वर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक रेड्डी ने 5 रन और शेख रशीद ने 8 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। फिलहाल कप्तान रिकी भुई 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,752
Messages
15,789
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top