मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक विजयोत्सव! नक्सलवाद से मुक्ति पर CM मोहन यादव ने सराहे जांबाज जवान, विकास को मिली गति

मध्य प्रदेश के नक्सल मुक्त होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और जवानों का सम्मान


भोपाल, 9 फरवरी। मध्य प्रदेश अब नक्सल मुक्त राज्य हो गया है। राज्य के नक्सल मुक्त होने पर बालाघाट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव को सम्मानित किया गया, वहीं 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया।

राज्य का बालाघाट और मंडला जिला नक्सलवाद से प्रभावित था। यह जिले छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित हैं। तीन राज्यों की सीमा एक साथ होने के कारण नक्सली लाभ उठाते थे। राज्य में पुलिस बल की दबिश के चलते, जहां कई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, तो कई ने समर्पण कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया। अब यहां की तस्वीर बदलने लगी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को बालाघाट जिले में आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में सहभागिता कर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 100 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने नक्सल विरोधी अभियान पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया एवं बालाघाट जिले के पुलिस थानों और प्रतिष्ठानों को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बालाघाट जिले में आयोजित कार्यक्रम में नक्सल मुक्त अभियान के दौरान अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर असंभव को संभव कर दिखाया है। हम गर्व से कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,362
Messages
5,394
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top