टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने इटली को बल्ले से धोया, दिया 208 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने इटली के सामने रखा 208 रन का लक्ष्य


कोलकाता, 9 फरवरी। टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में इटली ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में ग्रुप सी के मुकाबले में इटली का सामना स्कॉटलैंड के साथ हो रहा है। बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और पहले खेलते हुए इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है।

इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। स्कॉटलैंड की शुरुआत शानदार रही थी। जॉर्ज मुन्से और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रन की साझेदारी की। जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 54 गेंद पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए। माइकल जोंस 30 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

इन दोनों का विकेट गिरने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन और माइकल लिस्क ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 4 विकेट पर 207 तक पहुंचाया। मैकमुलेन ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 और लिस्क ने 5 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।

कप्तान रिची बेरिंगटन 15 और टॉम ब्रूस 1 रन बनाकर आउट हुए।

विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रही इटली के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स ने 1-1 विकेट लिए। अली हसन इटली की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाज रहे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं ग्रांट स्टीवर्ट सबसे महंगे रहे। स्टीवर्ट ने 4 ओवर में 44 रन लुटाए।

इटली ने हाल ही में आयरलैंड को हराया था। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी पर क्रिकेट विश्लेषकों की नजर रहेगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top