टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से चटाई धूल; थीक्षाना हैट्रिक से बस चूके

टी20 वर्ल्ड कप: हैट्रिक से चूके थीक्षाना, श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया


कोलंबो, 8 फरवरी। श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के छठे मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के महेश थीक्षाना हैट्रिक का मौका चूक गए।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और कामिल मिसारा की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की।

कामिल मिसारा 11 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 34 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट तेजी से गिरे। आलम ये रहा कि 86 के स्कोर तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

यहां से कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ते हुए श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। कामिंदु ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन जुटाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।

विपक्षी खेमे से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट मार्क एडेर और गैरेथ डेलानी के हाथ लगा।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 143 रन पर सिमट गई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने रॉस एडेर के साथ पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। स्टर्लिंग 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने एडेर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जुटाते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।

एडेर 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टेक्टर ने लॉरेन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम का शतक पूरा करवाया। टकर ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया, जबकि टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। आयरलैंड ने 120 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया था, जिसके बाद टीम 13 रन ही अपने खाते में जोड़ सकी।

श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट निकाले। महेश थीक्षाना ने 17वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट हासिल किए, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया, अगली बॉल पर गैरेथ डेलानी का विकेट निकाला, लेकिन हैट्रिक नहीं ले सके। इनके अलावा, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, जबकि दुश्मन्था चमीरा और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,980
Messages
15,017
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top