टी20 विश्व कप: शुरुआती झटकों के बाद कुसाल-कामिंदु का धमाल, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 का लक्ष्य

टी20 विश्व कप: कुसाल और कामिंदु की दमदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड को 164 का लक्ष्य दिया


कोलंबो, 8 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा है।

आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद निसांका और कुसाल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और डुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसाल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।

कुसाल मेंडिस अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस विकेटकीपर ने 43 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए। मार्क अडेयर और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला।

आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी है। ऐसे में 163 रन के स्कोर की रक्षा के लिए श्रीलंका को कसी हुई गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना होगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,625
Messages
15,662
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top