राहुल गांधी की हठधर्मी से लोकसभा का कीमती समय बर्बाद, योगेंद्र चंदोलिया का तीखा वार

राहुल गांधी की हठ की वजह से संसद का समय बर्बाद होता है: योगेंद्र चंदोलिया


नई दिल्ली, 8 फरवरी। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का समय बर्बाद हो रहा है और नेता विपक्ष अपना हठ छोड़ने को राजी नहीं हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे सवाल उठा रहे हैं, जिन पर इस समय लोकसभा में चर्चा नहीं हो सकती। लोकसभा में जिन विषयों पर चर्चा हो रही है, उनमें चीन, डोकलाम या नरवणे शामिल नहीं हैं। उन्होंने अपनी बात रखी है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा है कि जो मामले आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, उन्हें लोकसभा में नहीं उठाया जा सकता। राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, जिससे लोकसभा का समय बाधित हो रहा है और सांसद अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा गौरव गोगोई की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि यह बात बार-बार सामने आ रही है। भारत सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। अगर पाकिस्तान से कोई संबंध सामने आता है, तो उन्हें पाकिस्तान पहुंचा देना चाहिए।

वीर सावरकर को भारत रत्न देने के संबंध में संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि प्रत्येक हिंदू के दिल से आवाज आती है, वह बिल्कुल सही है। वीर सावरकर कट्टर हिंदू नेता थे, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। वे वास्तव में भारत रत्न के हकदार हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष के सवालों पर भाजपा सांसद ने कहा कि हमारे विपक्ष की बात करना ही बेकार है। 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत टैरिफ हुआ है, तो यह हमारी बेहतरी के लिए ही हुआ है। यह पीएम मोदी की कूटनीति का परिणाम है कि उन्होंने ट्रंप के साथ बातचीत कर डील की।

बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बंगाल में जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। इस बार चुनाव होंगे तो ममता बनर्जी की विदाई तय है। ममता बनर्जी बांग्लादेश से रोहिंग्या को बुलाकर बंगाल में बसाना चाहती हैं, जिससे लोगों में बहुत गुस्सा है।

दिल्ली सरकार का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक साल पूरा होने पर बहुत-बहुत बधाई। सरकार उन लक्ष्यों की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है, जिनके लिए दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना था। आज इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान से दिल्ली के नागरिकों को 4,000 बसें सौंपीं। मुख्यमंत्री के 2026 के प्लान के अनुसार दिल्ली में कुल 7,500 बसें होंगी। मैं कह सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल के समय में सड़कों पर बसें खड़ी रहती थीं। आज भाजपा की सरकार में इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, ट्रैफिक से निजात मिली है और प्रदूषण भी काफी कम हुआ है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,039
Messages
5,071
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top