कर्नाटक: रेड बर्ड का ट्रेनिंग विमान इंजन फेल होते ही मंगलुरु में क्रैश, बड़ा हादसा, दोनों पायलट घायल

कर्नाटक : रेड बर्ड का ट्रेनिंग विमान मंगलुरु गांव में क्रैश, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल


विजयपुरा, 8 फरवरी। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट ट्रेनिंग विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का यह दो-सीटर ट्रेनिंग विमान था। क्रैश से ठीक पहले दोनों पायलट विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। टक्कर के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में बिखरे मलबे को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक निजी विमान था, जो कलबुर्गी से बेलगावी जाते समय इंजन में खराबी के कारण हादसे का शिकार हो गया। हादसे के पीछे यांत्रिक खराबी को मुख्य कारण माना जा रहा है। अब विमान के लॉग, मौसम संबंधी डाटा और रखरखाव इतिहास की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा मंगलौर गांव में हुआ। विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस दौरान अचानक इंजन में खराबी आ गई, जिससे विमान अनियंत्रित होकर आपातकालीन लैंडिंग पर मजबूर हो गया।

जबकि, कप्तान के अथक प्रयासों के बाद भी विमान तेजी से जमीन की ओर आता हुआ टकरा गया, लेकिन गनीमत रही कि पायलट और प्रशिक्षु पायलट की जान बच गई। उनका उपचार जारी है।

बता दें कि रेड बर्ड एविएशन अकादमी पायलट प्रशिक्षण के लिए सेसना 172 टैंगो चार्ली जैसे विश्व स्तरीय ट्रेनिंग विमानों का इस्तेमाल करती है। रेड बर्ड एविएशन के ट्रेनिंग बेस बारामती, बेलगावी और सियोनी में स्थित हैं, जहां से पायलटों को व्यावसायिक और निजी उड़ानों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

सेसना 172 एसपी जैसे विमानों में बेसिक ऑटोपायलट सिस्टम होता है, जो दिशा बनाए रखने, ऊंचाई को नियंत्रित करने और नेविगेशन में मदद करता है। नागर विमानन महानिदेशालय भी इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही जांच कर सकती है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,042
Messages
5,074
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top