वेलेंटाइन वीक स्पेशल: 90s की इन सदाबहार फिल्मों से पाएं शुद्ध रोमांस का तड़का, पार्टनर संग बनाएं अपना दिन खास

वेलेंटाइन वीक स्पेशल: 90 के दशक की रोमांटिक फिल्में खास बना देंगी वेलेंटाइन डे


मुंबई, 8 फरवरी। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही युवाओं में खासा उत्साह देखा जाता है। अपने दिन को खास बनाने के लिए कपल्स डेट प्लान करते हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही अपने वेलेंटाइन वीक को रोमांटिक बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 90 के दशक की शुद्ध रोमांस से भरी फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं।

1994 में आई फिल्म '1942 : ए लव स्टोरी' में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। फिल्म अंग्रेजों के दौर की संघर्ष से भरी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला राजनीतिक अशांति और अपने परिवारों की असहमति के बावजूद एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखते हैं। उनकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं।

साल 1996 में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर स्टारर 'खामोशी: द म्यूजिकल' भी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि त्याग की भावना को भी पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म में मनीषा का किरदार सुन और बोल नहीं सकती, उन्हें सलमान खान से प्यार हो जाता है। वह पूरी फिल्म में अपने प्यार और परिवार के बीच संतुलन बैठाती नजर आती है।

साल 1998 में आई अनीस बज्मी की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म और गाने दोनों को खूब पसंद किया गया था। फिल्म हॉलीवुड की 'फ्रेंच किस' का रीमेक थी, जिसमें अजय और काजोल लीड रोल में हैं। फिल्म में काजोल अपने मंगेतर को वापस लाने के लिए भारत आती हैं, लेकिन उनकी मुलाकात अजय देवगन से होती है और इस यात्रा में दोनों को कब एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, पता ही नहीं चलता।

यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के बीच के लव ट्रायंगल को दिखाया गया है। फिल्म में शाहरुख और करिश्मा पुराने और अच्छे दोस्त हैं और तभी माधुरी दीक्षित की एंट्री होती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और दोनों को करीब आते देख करिश्मा को महसूस होता है कि वह शाहरुख से प्यार करती है, जिसके बाद शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को अलग करने के लिए करिश्मा साजिश करती है।

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को लिस्ट में शामिल न करना प्यार के साथ धोखा करना जैसा होगा क्योंकि मोहब्बत के मामले में ये फिल्म बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ती है। फिल्म दो परिवारों के दो युवाओं के बीच पनप रही प्यारी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें शादी के बीच सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों ही एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं।

इसके अलावा, 1990 में आई 'आशिकी', 1991 में आई 'लम्हें', 'साजन', 'दिल है कि मानता नहीं', 1997 में आई 'राजा हिंदुस्तानी', 1997 में आई 'परदेस', 1998 में आई 'प्यार किया तो डरना करना' भी देख सकते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,979
Messages
5,011
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top