अक्षरा सिंह का 'चांद तलक' रिलीज: वेलेंटाइन रोमांस में ऑनर किलिंग का वो दर्द, जो रूह कंपा देगा

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया वैलेंटाइन सॉन्ग 'चांद तलक', विक्रांत सिंह के साथ जमाई जोड़ी


मुंबई, 8 फरवरी। बात चाहे अध्यात्म की हो या फिर रोमांटिक वैलेंटाइन वीक की, भोजपुरी सिनेमा किसी भी चीज में पीछे नहीं है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसका अंजाम देखकर प्रेमी जोड़े भावुक हो जाएंगे। गाने में रोमांस के अलावा, ऐसी कहानी को भी दिखाया गया है, जो ऑनर किलिंग की तरफ इशारा करती है।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राज का नया गाना 'चांद तलक' आज रिलीज हो चुका है। गाने में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपना सारा जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं, लेकिन परिवार ही प्यार का दुश्मन बन चुका है। अक्षरा, विक्रांत के साथ भागकर अपनी अलग दुनिया बसा लेती है, सब कुछ बहुत प्यारा है, लेकिन उनके परिवार के लोग ही दोनों का गला रेतकर हत्या कर देते हैं। जहां गाना रोमांस और मीठे पलों के साथ शुरू होता है, वहीं गाने का अंत बहुत दर्दनाक है।

'चांद तलक' गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है। वेलेंटाइन वीक के हिसाब से गाना बहुत अच्छा है और फैंस को पसंद भी आ रहा है। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी फैंस को भा गई है क्योंकि दोनों को हाल ही में 'रुद्रशक्ति' नाम की फिल्म में साथ देखा गया था, जो शिव और पार्वती के जैसे पवित्र प्रेम पर बनी थी। फिल्म रहस्यमय पिछले जन्म की यादों से जुड़ी थी।

'रुद्रशक्ति' में रुद्र बने विक्रांत को दमदार किरदार में दिखाया गया, जिसमें वे शिव भक्त हैं और अपने प्यार शक्ति को पाने के लिए समाज से लड़ने के लिए भी तैयार हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पांस मिला था, लेकिन अभी तक फिल्म को टीवी और यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म के साथ अभिनेत्री अक्षरा लगातार अपने सिंगल सॉन्ग्स भी रिलीज कर रही हैं। हाल ही में उनका बलम जी हॉट लगेला गाना रिलीज हुआ था, जिसमें वे अंशुमन सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती दिखीं थीं। जल्द ही उनके होली सॉन्ग भी रिलीज होने वाले हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,901
Messages
13,938
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top