दस सालों में बिचौलियों पर लगी लगाम, हर सेक्टर में हुआ काम : ओपी राजभर

दस सालों में बिचौलियों पर लगी लगाम, हर सेक्टर में हुआ काम : ओपी राजभर


लखनऊ, 6 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि भारत को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं।

आईएएनएस से बातचीत में भारत-मलेशिया के बीच हुए समझौते पर ओपी राजभर ने कहा कि लोगों को शांति में रहना चाहिए, लोग अमन और चैन से रहें, इसके लिए जो डील हुई है, वह उसी की कड़ी है।

उन्होंने कहा कि दस सालों में जिस तरह विकास के काम हुए हैं, चाहे वह सड़क, रेल और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की बात हो, हर क्षेत्र में काम हुआ है। बीच में जो बिचौलिए थे, उन पर नकेल कसने का काम हुआ है। इससे काफी सुधार हुआ है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की शुरुआत को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि यह बजट सत्र है। बजट पेश होगा और विभागों को भी बजट मिलेगा। जनता के काम और विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष सरकार के काम में सुर से सुर मिलाकर नहीं बोल सकता। अगर वह ऐसा करेंगे तो चुनाव में वोट कैसे मांगेंगे? जनता इनसे सवाल पूछेगी कि जब ये लोग अच्छा काम कर रहे हैं तो आप रोड़ा क्यों बन रहे हैं?

बंगाल में भाजपा की चुनावी रणनीति को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि हर पार्टी चुनाव में एक प्लान के साथ जनता के बीच जाती है। जनता ही निर्णय करती है, तो जनता के बीच जाना ही चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने मलेशिया में पीएम मोदी के बयान 'भरोसा ही भारत की मजबूत करेंसी' पर कहा कि प्रधानमंत्री जी, अमेरिका से अपमानजनक डील को एक बार पढ़िए। अमेरिका तय कर रहा है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगे और भारत की सरकार अपमानजनक तरीके से इस बात को मान रही है। अमेरिका कह रहा है कि हम आपकी तेल खरीद पर नजर रखेंगे; यह परस्पर सम्मान का भाव नहीं है।

वहीं, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि सिर्फ भाषण देने से कुछ नहीं होता है। आप भाषण देकर चले जाते हैं और आपको मानने वाले लोग गाय के नाम पर लोगों की हत्या करते हैं, लोगों के फ्रेज चेक करते हैं, मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजते हैं, मजारों पर झंडा फहराते हैं और आप इस तरह के बयान दे रहे हैं। आरएसएस और उसके संगठनों की वजह से देश में जो तनाव पैदा हुआ है, उसे खत्म करना चाहिए। इसके लिए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के संकल्प पत्र अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को बंगाल में माफी मांगने का अभियान चलाना चाहिए। पिछले 5 सालों से भाजपा के लोग वहां से लोगों को आपस में लड़वा रहे हैं। घुसपैठियों के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस वजह से लोगों की हत्या हो रही है। इन सबका कारण भाजपा के लोग हैं। वहां सत्ता पाने के लिए भाजपा प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक रही है। भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,700
Messages
13,737
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top