पप्पू यादव मामला: जदयू सांसद रामप्रीत मंडल को उम्मीद- अदालत सही समय पर सही फैसला लेकर देगी जमानत, कानून कर रहा काम

पप्पू यादव मामले में अदालत सही समय पर सही फैसला लेगी : रामप्रीत मंडल


नई दिल्ली, 8 फरवरी। जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, संसद के बजट सत्र में हंगामे और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और हर किसी को संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने आईएएनएस से कहा कि वह छह बार के सांसद रह चुके हैं और मामला गंभीर है। पप्पू यादव स्वयं इस बात को जानते होंगे कि अगर मामला ऐसा था तो उन्हें पहले ही जमानत के लिए आवेदन करना चाहिए था। यह पूरी तरह संवैधानिक कानून से जुड़ा मामला है और कानून अपना काम कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि अदालत सही समय पर सही फैसला लेते हुए उन्हें जमानत देगी।

इसके बाद रामप्रीत मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित किया। देश संविधान और कानून से चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोलने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन राहुल गांधी और उनके साथियों ने उन्हें बोलने नहीं दिया।

रामप्रीत मंडल ने आगे कहा कि यह सब जानबूझकर किया गया ताकि जनता के सामने यह संदेश जाए कि राहुल गांधी कोई बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सामने राहुल गांधी की कोई हैसियत नहीं है। वह सिर्फ टीआरपी और सुर्खियों में बने रहने के लिए संसद की कार्यवाही में बाधा डालते हैं।"

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवार उतारने के सवाल पर रामप्रीत मंडल ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अगर हमारे कार्यकारी अध्यक्ष संजय इस पर कोई जानकारी देते हैं तो मैं आप सभी को जरूर बताऊंगा।

वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए जदयू सांसद ने एनडीए के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "हम एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। बंगाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि वहां एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी और भारी समर्थन के साथ सरकार बनेगी।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,793
Messages
14,830
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top