मुंबई पुलिस का शिकंजा: फर्जी पहचान पर लंबे समय से छिपे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अब देश वापसी

मुंबई: अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू


मुंबई, 8 फरवरी। मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कुरार पुलिस स्टेशन के एटीसी (एंटी-टेरर सेल) अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक मलाड ईस्ट के पठानवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे हैं और नकली दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय पहचान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कुरार पुलिस और एटीसी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 2 से 6 फरवरी के बीच इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान चार संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक स्वीकार किया। प्रारंभिक जांच में उनके पास से बांग्लादेश से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए, जिनमें स्थायी निवास प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र और बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड शामिल है।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में रह रहे थे और छोटे-मोटे व्यवसाय कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर लंबे समय से यहां रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, संबंधित प्राधिकरणों से 'रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर' प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है और सभी को बांग्लादेश वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीसीपी महेश चिमटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने इस अभियान की निगरानी की। कुरार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,848
Messages
4,880
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top