मध्य प्रदेश में तस्करों से डेढ़ सौ गौवंश सहित पशु बरामद, कई गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में तस्करों से डेढ़ सौ गौवंश सहित पशु बरामद, कई गिरफ्तार


भोपाल, 7 फरवरी। मध्य प्रदेश में मवेशियों की तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ कई स्थानों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 141 गौवंश और अन्य पशुओं को बरामद कर अनेक गिरफ्तारियां की हैं।

पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध गौवंश एवं पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर गौवंश और पशुओं को बरामद किया है। छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर एक संदिग्ध 16 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में क्षमता से अधिक 45 मवेशी भरे पाए गए।

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी तरह अनूपपुर की कोतमा पुलिस ने एक ट्रक से 22 भैंस बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपए आंकी गई है। इसी तरह सिवनी पुलिस ने एक कंटेनर वाहन को जब्त कर उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे 27 गौवंश को मुक्त कराया।

इसी प्रकार एक अन्‍य कार्रवाई में पुलिस ने एक वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 39 गौवंश को भी मुक्त कराया। पुलिस ने खरगोन जिले में दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए चार गौवंश को मुक्त कराया। वहीं उमरिया पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त कर चार मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया।

इन मामलों में पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल राज्य की राजधानी में स्लाॅटर हाउस में गौवंश की हत्या का मामला तूल पकड़े हुए है और पुलिस लगातार गौवंश सहित अन्य पशुओं की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में बीते कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यह कार्रवाई हुई है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,243
Messages
15,280
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top