देश के 'हीरो' रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों से मिले शी चिनफिंग, वसंत त्योहार की दी हार्दिक बधाई

शी चिनफिंग ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों को वसंत त्योहार की बधाई दी


बीजिंग, 7 जनवरी। चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने 6 मार्च की दोपहर के बाद चीनी थिएटर में पेइचिंग में तैनात सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए एक गाला आयोजित किया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्य़क्ष शी चिनफिंग ने सांस्कृतिक प्रदर्शन देखा और उपस्थित रिटायर्ड अधिकारियों को वसंत त्योहार की बधाई दी।

वसंत त्योहार आ रहा है। राजधानी पेइचिंग में खुशियों का माहौल दिन ब दिन गहरा हो रहा है। चीनी थिएटर में नये चीन की स्थापना, सुरक्षा, निर्माण और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा तथा सैन्य निर्माण के लिए असाधारण योगदान देने वाले रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने एकत्र होकर एक साथ वसंत त्योहार मनाया।

शाम चार बजे शी चिनफिंग सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच आये ।स्थल पर जोर-जोर से तालियां बजायी गईं। शी चिनफिंग ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के साथ स्नेहपूर्ण बात की, उनका अभिवादन किया और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने एक साथ पिछले साल पार्टी, राष्ट्र और सेना की असाधारण प्रक्रिया और प्राप्त हुई बड़ी उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि वे अधिक घनिष्ठ रूप से कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पास एकजुट होंगे और नए युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के मार्गदर्शन में सेना के सशक्तीकरण पर शी चिनफिंग के विचार को लागू करेंगे। वे सेना की स्थापना की सौवीं वर्षगांठ के संघर्ष लक्ष्य को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता से प्रतिरक्षा और सेना के आधुनिकीकरण के लिए योगदान देंगे।

गाला में सैन्य गीत और नृत्य आदि शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नई हवा और बुलंद हौसला महसूस किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,955
Messages
13,992
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top