'रंग दे बसंती' रीयूनियन मिस करने पर छलका आर माधवन का दर्द, बोले- "बहुत बुरा लग रहा है"

Rang de basanti, R Madhvan


मुंबई, 7 फरवरी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि युवाओं के बीच खासा पसंद की गई। इस खास मौके पर फिल्म के एक्टर्स और टीम ने मुंबई में एक सेलिब्रेशन पार्टी और स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

मुंबई में आयोजित सेलिब्रेशन पार्टी में आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर्स शामिल हुए, लेकिन एक्टर आर माधवन इस री-यूनियन का हिस्सा नहीं बन पाए। इस बात पर अभिनेता दुखी नजर आए। आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने दुख को बयां किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर टीम की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत बुरा महसूस हो रहा है। मैंने इस पार्टी में शामिल होने की पूरी प्लानिंग कर ली थी क्योंकि यह एक हफ्ते पहले होना था, लेकिन यह पोस्टपोन हो गया। मैं उस दौरान ट्रैवलिंग में था, इसलिए यह स्पेशल स्क्रीनिंग और री-यूनियन मिस कर गया।"

माधवन ने फिल्म के साथ अपने पुराने पलों की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि यह उनके लिए बहुत खास फिल्म रही है। फिल्म की 20वीं सालगिरह पर सोहा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें पूरी कास्ट साथ नजर आ रही है।

फिल्म ने देशभक्ति, दोस्ती और युवा क्रांति के मुद्दों को बहुत प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर पेश किया था।

फिल्म में शरमन जोशी के साथ आमिर खान, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, कुणाल कपूर, किरण खेर, आर माधवन, वहीदा रहमान और सोहा अली खान जैसे एक्टर्स अहम रोल में हैं।

जानकारी के अनुसार, 'रंग दे बसंती' के रिसर्च में कुल सात साल लगे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई। फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा था।

फिल्म ने न केवल दर्शकों का मन जीता, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी गहरी छाप छोड़ी। फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला और इसे बाफ्टा अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिला। इसके अलावा, भारत की ओर से इसे ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के लिए भेजा गया था।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,833
Messages
13,870
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top