नवादा में डीएम ने प्रधान लिपिकों संग की गहन समीक्षा, लंबित मामलों व जन शिकायतों के निपटारे पर दिया जोर

नवादा: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित


नवादा, 7 फरवरी। नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में सभी कार्यालयों के प्रधान लिपिकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रशासनिक एवं न्यायिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कैश बुक संधारण, सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी मामलों की अद्यतन स्थिति, व्यवहार न्यायालय में लंबित वाद, विभागीय कार्रवाई, मानवाधिकार से जुड़े प्रकरण, लोकायुक्त से संबंधित मामले, सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदन, सेवापुस्त सत्यापन, सेवा लाभ एवं सेवान्त लाभ, एसीडीसी बिल, अंकेक्षण संबंधी अनुपालन, कार्य पुस्तिका तथा जन शिकायत निवारण से संबंधित विभागीय प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा 7 निश्चय-3 के अंतर्गत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत सभी कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिला, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समुचित जांच कर शीघ्र निष्पादन करते हुए पोर्टल पर प्रतिवेदन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त, जन सुनवाई के दौरान सोमवार एवं शुक्रवार को आने वाले आवेदकों के लिए शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीपीग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) से संबंधित लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में सभी प्रधान लिपिकों को लंबित यूसी मामलों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार के अवकाश, जैसे सीएल, ईएल, मातृत्व अवकाश आदि के लिए अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की भी समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विभागीय दायित्वों के गंभीर निर्वहन का निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरांत कैश बुक हर हाल में अद्यतन रखी जाए।

इसके अतिरिक्त, सेवांत लाभ से संबंधित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही यथासंभव भुगतान सुनिश्चित करने, सभी कर्मियों का एसीपी/एमएसीपी समयबद्ध रूप से प्रदान करने तथा सेवापुष्टि समय से कराने का निर्देश दिया गया। एसीपी/एमएसीपी से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन सहित सेवापुष्टि विवरण सभी विभागों को उपलब्ध कराने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रधान लिपिक अपने-अपने कार्यालयों में कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी प्रकार के प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही विभागीय कार्रवाई, विधानसभा/विधान परिषद से संबंधित प्रश्न, मानवाधिकार एवं न्यायालय में लंबित मामलों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,791
Messages
13,828
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top