'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा को मिला ज़ीहीरोज़ ब्रेकथ्रू परफॉर्मर अवॉर्ड, इंस्टाग्राम पर साझा कीं खास तस्वीरें

अदा शर्मा को अपनी ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस के लिए मिला सम्मान, शेयर की अवॉर्ड के साथ फोटो


मुंबई, 7 फरवरी। 'द केरल स्टोरी' से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रहती हैं। अब उन्हें अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अभिनेत्री को ये अवॉर्ड उनकी कई फिल्मों को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने दिव्यांग लड़कियों की क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की और उसके साथ बिताए अच्छे पलों को भी शेयर किया।

अदा शर्मा को ज़ीहीरोज ब्रेकथ्रू परफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इंस्टाग्राम पर फोटोज में अदा शर्मा अवॉर्ड के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ज़ीहीरोज को ब्रेकथ्रू परफॉर्मर अवॉर्ड के लिए दिल से शुक्रिया और मेरी '1920', 'द केरल स्टोरी', 'सनफ्लावर-2', 'कमांडो', 'बस्तर', 'रीता सान्याल' फिल्मों को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का भी धन्यवाद।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे भारतीय दिव्यांग लड़कियों की क्रिकेट टीम से मिलने का सौभाग्य मिला, तो उनके साथ एक फोटो बनती है। इसके साथ पूर्णिमा देवी बर्मन से भी मिली। वह एक सच्ची नायिका हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन हरगिला पक्षी को समर्पित कर दिया है। लोग इस पक्षी को बदकिस्मती मानकर मारते थे, लेकिन अब यह पक्षी एक राष्ट्रीय धरोहर बन चुका है। आपको उनके बारे में और पढ़ना चाहिए। वह अद्भुत हैं।"

खाने की शौकीन अदा शर्मा ने पोस्ट में भी खाने का जिक्र किया और बताया कि फ्लाइट में खाने के लिए 1 इडली बचाकर लाई थी और 4 खा चुकी थी, लेकिन 1 बची हुई इडली को भी गाड़ी में बैठकर खा लिया।

अभिनेत्री जितना प्यार फिल्मों से करती हैं, उससे कहीं ज्यादा प्यार सनातन धर्म और नेचर से करती हैं। वे कई बार वीडियो में विष्णु सहस्त्रनाम और शिव तांडव स्तोत्र सुना चुकी हैं। अभिनेत्री इवेंट्स में भी स्टेज पर शिव तांडव स्तोत्र गाती हैं और युवाओं को धर्म से जोड़ने की कोशिश करती हैं।

उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनती हैं। हाल ही में वे मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क पहुंची थीं और जानवरों के साथ समय बिताते हुए फोटोज भी पोस्ट की थीं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top