मोदी का डंका: अमेरिका ने भारत पर घटाया टैरिफ, खटाना बोले- वैश्विक मंच पर बढ़ी देश की धाक

वैश्विक मंच पर भारत मजबूत, टैरिफ कटौती को लेकर खटाना ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां


नई दिल्ली, 7 फरवरी। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की। उन्होंने इसे भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति और प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम बताया।

गुलाम अली खटाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आज भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और यही कारण है कि देश विश्व पटल पर मजबूती से अपनी बात रख पा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार यह दावा करता रहा है कि भारत एक बीमारू देश है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि उनके शासनकाल में भारत वास्तव में कमजोर था, जब कई विकासशील देश भी भारत के साथ व्यापार करने से कतराते थे।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और भारत की ताकत को दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विकसित देश और अमेरिका समेत वैश्विक शक्तियों को भारत के साथ व्यापार में अपने रुख को बदलना पड़ा है और टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करना पड़ा है।

गुलाम अली खटाना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी के आगे न झुकता है और न ही उस पर कोई दबाव स्वीकार करता है। देश खुद तय करता है कि उसे क्या स्वीकार करना है और क्या नहीं, और किससे क्या लेना है। इसका फैसला भारत अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर करता है।

ट्रैड डील से किसानों पर पड़ने वाले असर को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम अली खटाना ने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई स्पष्ट विजन है और न ही देश से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस सोच।

उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल हंगामा करने और लाइमलाइट में बने रहने के लिए हर फैसले में खामियां निकालता है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष पूरी तरह हताश हो चुका है, इसलिए बिना समझे-बूझे बयानबाजी करता रहता है।

गुलाम अली खटाना ने यह भी कहा कि संसद जनता के टैक्स के पैसों से चलती है, ऐसे में संसद का समय बर्बाद करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर योजनाबद्ध तरीके से हमले करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण देश की राजनीति में पहले कभी देखने को नहीं मिला और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,700
Messages
4,732
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top