किरेन रिजिजू: पीएम मोदी की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' तूफानी रफ्तार से बढ़ रही, विकसित भारत की राह में अब नहीं रुकेगी

पीएम मोदी की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत तेज गति से आगे बढ़ चुकी है, जो अब रुकने वाली नहीं है: किरेन रिजिजू‎


पटना, 7 फरवरी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट को लेकर शनिवार को कहा कि यह बजट 'विकसित भारत' की नींव को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इस बजट में कई योजनाओं की घोषणा की गई है।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बजट में बिहार के लिए काफी कुछ है। बिहार के युवाओं के रोजगार पर बल दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा करने पर इस बजट में ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत गति से आगे बढ़ चुकी है, जो रुकने वाली नहीं है। 2047 में 'विकसित भारत' के लिए पिछले दो कार्यकाल में यह एक्सप्रेस जिस गति से आगे बढ़ी है, वह अब आगे कई गुना रफ्तार से आगे बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छोटे कार्यों के लिए जो कई प्रावधान होते थे, उन्हें हटाने की भी पहल इस बजट में की गई है। एक हाई लेवल लिजिगेटरी रिफॉर्म्स कमेटी बनाई गई है जो आम लोगों को कागजी कार्रवाई में दिक्कत होने को कम करने के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बाढ़ नियंत्रण के लिए राशि सिर्फ बिहार को ही उपलब्ध कराई गई है। पीएम मोदी का मानना है कि बाढ़ से बिहार को नुकसान हुआ था, इस कारण यह राशि सिर्फ बिहार को दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बिहार राज्य के लिए जो भी आवश्यकता है, उसमें पीएम मोदी ने कोई कमी नहीं रखी है और आगे भी वे कमी नहीं रखेंगे, यह हम सबको भरोसा रखना है।

विशेष पैकेज नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि यहां जब सब कुछ दिया जा रहा है, तो फिर पैकेज की क्या जरूरत? आधारभूत संरचनाओं में बिहार अब लगभग परिपूर्ण हो चुका है। अब हम यहां रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं। इस बजट में लोगों की जिंदगी सुधारने और बड़े प्रोजेक्ट पर ध्यान दिया गया है।

उन्होंने सदन को विपक्ष की ओर से हंगामा कर बाधित किए जाने को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि हमारी इच्छा लोगों की सेवा करने की है। हमारी ताकत हमारी बात और सोच में है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,302
Messages
16,339
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top