पश्चिम बंगाल के एक और विभाजन की नींव रख रहीं ममता बनर्जी : विनोद बंसल

बंगाल के एक और विभाजन की नींव रख रहीं ममता बनर्जी : विनोद बंसल


नई दिल्ली, 7 फरवरी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल के बजट, तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़े कथित मामले और एक फिल्म को लेकर अहम बयान दिए हैं।

विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए आवंटित राशि तकनीकी विकास, शिक्षा और उद्योग जैसे अहम क्षेत्रों की तुलना में कई गुना अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल के एक और विभाजन की नींव रख रही हैं।

बंसल ने कहा कि अल्पसंख्यकों के नाम पर 'तुष्टीकरण' की नीति अपनाई जा रही है, जिससे हिंदू समाज आहत है। हिंदू समाज के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ तो भविष्य में हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के एक बयान का हवाला देते हुए विनोद बंसल ने एक गंभीर आरोप को सामने रखा। उन्होंने कहा कि नायडू ने दावा किया है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में, जब उनके चाचा तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के चेयरमैन थे, तब तिरुपति बालाजी के लड्डुओं में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित तौर पर टॉयलेट साफ करने वाले केमिकल्स मिलाए गए। बंसल ने इसे बेहद गंभीर खुलासा बताया और मामले की गहन जांच की मांग की।

वहीं, फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर भी विहिप प्रवक्ता ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रचार पाने की कोशिश में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हिंदू समाज का गंभीर अपमान किया है। उनके अनुसार, इस तरह की फिल्मों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समाज में गलत संदेश जाता है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,369
Messages
16,406
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top