'मिसेज' के एक साल पर सान्या मल्होत्रा का संकल्प: 'महिलाओं की सच्ची कहानी ईमानदारी से दिखाऊंगी, हमेशा सीखती रहूंगी'

'मिसेज' को एक साल पूरे होने पर सान्या मल्होत्रा ने खाई कसम, कहा- 'मैं सीखती रहूंगी, सुनती रहूंगी'


मुंबई, 7 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि इस फिल्म ने उन्हें कितना प्रभावित किया है।

सान्या ने 'मिसेज' के सेट से बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें सीन शूट करते हुए और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, '''मिसेज' को एक साल हो गया है और हर बार जब कोई मुझे बताता है कि फिल्म ने उन्हें कितना प्रभावित किया, तो यह बात मेरे दिल और दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती है।''

उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि मेरे पास सही शब्द न हो, लेकिन एक परफॉर्मर के तौर पर मैं इन कहानियों को अपने साथ हमेशा रखूंगी और स्क्रीन पर महिलाओं को ईमानदारी और जिम्मेदारी से दिखाने की कोशिश करती रहूंगी।''

सान्या ने अपने फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म को देखा, सराहना की और प्यार दिया।

फिल्म 'मिसेज' की कहानी ऋचा (सान्या मल्होत्रा) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवाकर (निशांत दहिया) से शादी के बाद ससुराल पहुंचती है। ऋचा एक नई दुनिया में कदम रखती है, जहां घर और रसोई की जिम्मेदारियों के साथ उसे पारंपरिक सोच और पुराने नियमों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।

दिवाकर पेशे से डॉक्टर हैं और कामकाज के चलते घर में कम समय बिताते हैं। वहीं, ऋचा अपनी सासू मां के साथ किचन और घर की जिम्मेदारी निभाने में व्यस्त हो जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक नई बहू को घर में छोटे-छोटे नियम, रसोई की परंपराएं, और पुरुषों की अपेक्षाओं के बीच खुद को साबित करना पड़ता है।

फिल्म का निर्देशन आरती कदव ने किया है। यह मूल रूप से मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का रीमेक है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,460
Messages
16,497
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top