हुमा कुरैशी रेखा को बताती हैं अपनी 'आइकन', शेयर की सदाबहार अभिनेत्री संग प्यार भरी शाम की तस्वीरें

'रेखा हमेशा से मेरी आइकन रही है', हुमा ने अभिनेत्री के साथ बिताए खास लम्हों को किया याद


मुंबई, 7 फरवरी। बॉलीवुड की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शनिवार को खास पलों से भरा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे 'प्यार से भरी शाम' बताया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ तस्वीर शेयर की।

हुमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं और एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिल रही हैं।

हुमा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "यह मेरे लिए बहुत ही खास अनुभव था, और रेखा जी की मौजूदगी से मुझे प्यार महसूस हुआ। वह हमेशा से मेरी आइकन रही हैं, उनके साथ एक प्यार भरी शाम।"

यह तस्वीर 'मर्दानी 3' फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान ली गई थी। हुमा ने इसी मौके पर अपने भाई साकिब सलीम और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रानी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और लिखा, ''रानी की अदाकारी ने मुझे पूरी तरह प्रभावित किया। मैं उनके काम को देख हैरान और बेहद खुश भी हूं।''

30 जनवरी को यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फ्रेंचाइजी महिलाओं की सुरक्षा, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर आधारित रही है। 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' दोनों ही फिल्मों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया था। अब 'मर्दानी 3' भी गंभीर मुद्दे को उठाती है। फिल्म की कहानी रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एनआईए के साथ काम करती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं।

जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला, अभिराज मीनावाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,874
Messages
14,911
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top