कूनो में आशा ने रचा इतिहास! एक साथ 5 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, चीता परिवार में बंपर वृद्धि

कुनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी: मादा चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म


श्योपुर, 7 फरवरी। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पार्क में मादा चीता 'आशा' ने पांच नन्हे शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेषज्ञों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

इस नए जन्म के साथ कुनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। वहीं, भारत में जन्म लेने वाले शावकों की कुल संख्या अब 24 तक पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "कूनो ने गर्व का एक खास पल देखा है, जब आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा और मजबूत हुई है। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और कुल चीतों की आबादी 35 हो गई है। यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की अथक मेहनत को दिखाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में उभर रहा है।"

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कूनो में पांच शावकों के जन्म का स्वागत। आशा की विरासत आगे बढ़ी, भारत ने उसके पांच प्यारे शावकों का स्वागत किया। प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है, क्योंकि नामीबियाई चीता और दूसरी बार मां बनी आशा ने 7 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों का 8वां सफल जन्म है। यह भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू किया गया और पोषित किया गया।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह खुशी भरी उपलब्धि फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों के अटूट समर्पण, कौशल और प्रतिबद्धता का एक शानदार प्रमाण है, जो जमीन पर अथक प्रयास कर रहे हैं। आशा और उसके शावक फलें-फूलें और भारत की चीता कहानी को और भी बड़ी सफलता की ओर ले जाएं। उनके आने से भारत में चीतों की कुल आबादी अब 35 हो गई है। भारत में वन्यजीव संरक्षण के लिए यह सच में एक ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला पल है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top